रथ, पालकी और बैंड-बाजों के साथ निकली शोभायात्रा
श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
चित्रदुर्ग. महावीर जयंती के अवसर पर चित्रदुर्ग में श्रद्धा और उल्लास के साथ वरघोड़ा निकाला गया। पत्रिका नगर स्थित श्रीगोडी पाश्र्वनाथ मंदिर जिनालय में भगवान महावीर स्वामी की आकर्षक आंगी सजाई गई, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
सुबह 10 बजे शुरू हुई शोभायात्रा में भगवान महावीर की प्रतिमा को सुसज्जित रथ, ट्रैक्टर और पालकी में विराजमान किया गया। इस दौरान “त्रिशला नंदन वीर की जय” और “महावीर स्वामी की जय” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। नासिक ढोल और बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
वरघोड़ा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महावीर सर्कल और जुना गोडी मंदिर पहुंचकर पुन: मंदिर में संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान पुलिस व्यवस्था भी मुस्तैद रही।
कार्यक्रम में सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया। अंत में श्रीफल प्रभावना वितरित की गई तथा समिति की ओर से अल्पाहार और भोजन की व्यवस्था की गई।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

