1.24 करोड़ में सिर्फ 91 महिलाओं ने छोड़ा लाभगृहलक्ष्मी योजना।

‘गृहलक्ष्मी योजना’ पर बड़ा खुलासा

सरकार की अपील बेअसर

मृत लाभार्थियों के खातों में भी 114 करोड़ रुपए जमा

सुधार प्रक्रिया जारी

हुब्बल्ली. कर्नाटक सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गृहलक्ष्मी योजना’ को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। राज्य सरकार द्वारा सक्षम (संपन्न) महिलाओं से स्वेच्छा से योजना का लाभ छोडऩे की अपील के बावजूद, पूरे राज्य में 1.24 करोड़ पात्र लाभार्थियों में से मात्र 91 महिलाओं ने ही इस सुविधा को अस्वीकार किया है।

जिलावार स्थिति
आंकड़ों के अनुसार, मैसूरु जिले में सबसे अधिक 16 महिलाओं ने योजना का लाभ लेने से इंकार किया। इसके बाद बल्लारी (13), बेलगावी (10), चित्रदुर्ग (9), बागलकोट (8) और शिवमोग्गा व चिक्कमगलूरु (6-6) जिलों का स्थान रहा। वहीं कई जिलों में केवल 1 या 2 महिलाओं ने ही लाभ छोड़ा है, जबकि कुछ जिलों में सभी पात्र महिलाएं योजना का लाभ ले रही हैं।

1.24 करोड़ लाभार्थियों को मिल रहा फायदा
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर ने विधान परिषद में जानकारी देते हुए बताया कि फरवरी 2026 तक 1,29,87,931 महिलाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 1.24 करोड़ पात्र लाभार्थियों को नियमित रूप से आर्थिक सहायता दी जा रही है। सरकार हर महीने करीब 2482 करोड़ रुपए की राशि वितरित कर रही है।

मृत लाभार्थियों के खातों में भी राशि जमा
रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि 1,06,922 मृत लाभार्थियों के खातों में कुल 114.53 करोड़ रुपए की राशि जमा हो गई है। इस पर सरकार ने संबंधित बैंकों को राशि वापस लेने और सरकारी खाते में जमा करने के निर्देश दिए हैं।

डेटा अपडेट की प्रक्रिया जारी
सरकार ने स्पष्ट किया है कि मृतकों की जानकारी ई-जनम और परिवार पोर्टल के माध्यम से हर 15 दिन में अपडेट की जाती है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

स्वेच्छा से छोड़ सकते हैं योजना
सरकार ने कहा है कि जो लाभार्थी स्वेच्छा से योजना छोडऩा चाहते हैं, वे आवेदन देकर अपनी पात्रता समाप्त करवा सकते हैं।

योजना की व्यापकता बरकरार
इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि ‘गृहलक्ष्मी योजना’ राज्य में व्यापक रूप से लोकप्रिय बनी हुई है और बहुत कम लोगों ने इसे छोडऩे का विकल्प चुना है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *