बीएएमएस छात्रा ने प्रताड़ना से तंग आकर की आत्महत्यानिखिता।

चित्रदुर्ग में दर्दनाक घटना

अवैध संबंधों की अफवाह और मानसिक उत्पीडऩ से परेशान थी छात्रा

डेथ नोट में कई नामों का उल्लेख

चित्रदुर्ग. जिले के होललकेरे में एक बीएएमएस छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रा कथित रूप से झूठे आरोपों और मानसिक उत्पीडऩ से परेशान थी।

अफवाहों से थी परेशान
मृतका की पहचान होललकेरे के बसव लेआउट की निवासी 23 वर्षीय निखिता के तौर पर की गई है। आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से उसके बारे में एक प्राध्यापक के साथ अवैध संबंधों की अफवाहें सोशल मीडिया और सार्वजनिक रूप से फैलाई जा रही थीं।

डेथ नोट में गंभीर आरोप
आत्महत्या से पहले निखिता ने एक विस्तृत डेथ नोट लिखा, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के नामों का उल्लेख किया है। इसमें एक प्राध्यापक, उनकी पत्नी और कुछ सहपाठी छात्राओं पर मानसिक उत्पीडऩ का आरोप लगाया गया है।

मानसिक दबाव बना कारण
डेथ नोट के अनुसार, उसके चरित्र पर सवाल उठाने और झूठी बातें फैलाने के कारण वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थी, जिसने उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
घटना की सूचना मिलते ही होललकेरे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित प्राध्यापक, उनकी पत्नी और अन्य लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *