उडुपी अपहरण कांडतेजस अपहरण मामले में गिरफ्तार आरोपी।

युवक तेजस के अपहरण में करोड़ों की फिरौती मांग

फरार आरोपियों पर 50 हजार रुपए का इनाम

उडुपी. जिले में हुए चर्चित तेजस अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित अपराध नियंत्रण कानून (कोका) के तहत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि मामले के दो मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

करोड़ों की फिरौती की मांग

पुलिस के अनुसार, सिद्धापुर निवासी मोहनदास शेट्टी के पुत्र तेजस का 19 नवंबर 2025 को सास्तान स्थित कोस्टल पैराडाइज होटल के सामने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया था। आरोपियों ने तेजस के मित्र प्रज्ज्वल को व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क कर पहले 50 लाख रुपए और बाद में 3 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। साथ ही रकम नहीं देने पर हत्या की धमकी भी दी गई थी।

गिरफ्तार आरोपी और जांच

इस मामले में पुलिस ने देविप्रसाद शेट्टी, सुजीत, सुदीप, श्रीषा आनंद शेट्टी, मिथुन, सुहास और मनोज वी. कोट्यान को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

दो मुख्य आरोपी अब भी फरार

मामले के प्रमुख आरोपी मनोज कोडिकेरे (42) और चेतन पडील (38) अभी फरार हैं। पुलिस के अनुसार, इन दोनों के खिलाफ उडुपी और मेंगलूरु जिलों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सूचना देने पर इनाम

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपए के नकद इनाम की घोषणा की है। कुंदापुर उपविभाग के डीवाईएसपी एचडी. कुलकर्णी ने बताया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *