कृषि विभाग की कार्रवाई
1.13 लाख रुपए का उर्वरक
शिवमोग्गा. शिकारीपुर ताल्लुक के उडुगणी के समीप एक खेत में अवैध रूप से जमा किए गए 425 बोरी यूरिया उर्वरक को कृषि विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को जब्त किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया।
शिकायत के आधार पर छापा
बेंगलूरु स्थित कृषि विभाग कार्यालय को मिली शिकायत के आधार पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान सर्वे नंबर 74/2 की जमीन पर प्लास्टिक की बोरियों में बड़ी मात्रा में यूरिया संग्रहीत पाया गया।
लाखों का उर्वरक जब्त
अधिकारियों ने करीब 1.13 लाख रुपए मूल्य का उर्वरक कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया है। इस तरह के अवैध भंडारण को नियमों का उल्लंघन माना जा रहा है।
जमीन मालिक ने जताई अनभिज्ञता
जमीन मालिक ने इस मामले में अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्हें उर्वरक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
किसानों को किया जाएगा वितरण
जब्त किए गए उर्वरक को फिलहाल नजदीकी प्राथमिक कृषि सहकारिता संस्था के गोदाम में रखा गया है। कृषि विभाग के अधिकारी किरण कुमार हरति के अनुसार, जिलाधिकारी की अनुमति के बाद इस उर्वरक को किसानों में वितरित किया जाएगा।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

