‘कर्जदारों के चैंपियन’ नरेंद्र मोदी: रामलिंगा रेड्डीदावणगेरे में शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी।

दावणगेरे में भाजपा पर तीखा प्रहार, कांग्रेस सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का किया बचाव

दावणगेरे. परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘कर्जदारों के चैंपियन’ कहे जाने का सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या को नियमों के तहत लिए गए कर्ज के लिए ‘कर्जदार रामय्या’ कहा जाता है, तो देश पर 190 लाख करोड़ रुपए का कर्ज बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री को क्या कहना चाहिए।

शहर में शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में रेड्डी ने कहा कि भाजपा नेता लगातार कांग्रेस सरकार पर गारंटी योजनाओं के कारण राज्य के दिवालिया होने और खजाना खाली करने के आरोप लगाते हैं। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आने से पहले देश पर कुल 53.11 लाख करोड़ रुपए का कर्ज था, जबकि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर 190 लाख करोड़ रुपए कर दिया है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 2.70 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं को मंजूरी दी, जबकि बजट स्वीकृति के बिना 3.5 लाख करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ वर्तमान सरकार पर डाल दिया। इसके बावजूद राज्य सरकार ने विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रखी, फिर भी सिद्धरामय्या को ‘कर्जदार रामय्या’ कहकर आलोचना की जा रही है।

रेड्डी ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय में कुछ असंतोष जरूर है, लेकिन उसके समाधान के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि अल्पसंख्यक मतदाता एसडीपीआई को वोट नहीं देंगे और भाजपा को जीतने का मौका नहीं देंगे।

उन्होंने वरिष्ठ नेता शामनूर शिवशंकरप्पा के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कांग्रेस की गारंटी योजनाओं और जनहितकारी शासन के बल पर पार्टी उम्मीदवार समर्थ जीत हासिल करेंगे।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *