दोस्ती का भरोसा तोडक़र युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप
गृहमंत्री ने सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन
हुब्बल्ली. शहर में एक और गंभीर यौन उत्पीडऩ का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई है। केश्वापुर पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, एक युवक पर युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है।
दोस्ती का फायदा उठाकर वारदात
पुलिस के मुताबिक, 23 वर्षीय आरोपी मुफीज मियानवर के खिलाफ पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई है। दोनों की मुलाकात करीब पांच साल पहले एक कार्यक्रम में हुई थी, जिसके बाद उनके बीच दोस्ती विकसित हुई। आरोप है कि युवक ने इसी भरोसे का गलत फायदा उठाया और युवती को अपने जाल में फंसाया।
वीडियो बनाकर दी धमकी
पीडि़ता के अनुसार, आरोपी उसे गदग रोड फ्लाईओवर के पास ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और घटना के फोटो व वीडियो भी बनाए गए। बाद में इन्हीं के जरिए उसे धमकाया गया। शिकायत में कहा गया है कि नवंबर 2025 में आरोपी उसके घर पहुंचा और दोबारा दुष्कर्म किया।
युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया, तो उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा।
समाज में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
मामले के सामने आने के बाद विभिन्न सामाजिक संगठनों में रोष व्याप्त है। इसी क्रम में एसएसके समाज के प्रतिनिधियों ने कर्नाटक के गृहमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
सरकार का आश्वासन
गृहमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने पुलिस आयुक्त को भी तत्काल प्रभाव से कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

