विधानसौधा खाली, सरकार चुनाव में व्यस्तदावणगेरे में रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री एचडी. कुमारस्वामी।

केंद्रीय मंत्री एचडी. कुमारस्वामी का हमला

उपचुनाव के बीच कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

‘प्रशासन ठप और गारंटी पर निर्भरता’ का आरोप

दावणगेरे. राज्य में चल रहे उपचुनाव के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री एचडी. कुमारस्वामी ने कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि चुनावी जीत के लिए पूरा शासन तंत्र दांव पर लगा दिया गया है और विधानसौधा लगभग खाली पड़ा है, जो प्रशासनिक विफलता का स्पष्ट संकेत है।

जनता को छोड़ प्रचार में जुटे मंत्री

दावणगेरे में रविवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एचडी. कुमारस्वामी ने कहा कि सचिवों और मंत्रियों का प्रचार में जाना गलत नहीं है, लेकिन यदि सरकार जनहित में काम कर रही होती तो उन्हें इस तरह क्षेत्रों में दौडऩे की जरूरत नहीं पड़ती।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या, उपमुख्यमंत्री और अधिकांश मंत्री उपचुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

हार के डर से आलाकमान का डेरा

कुमारस्वामी ने कांग्रेस नेतृत्व पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली से पार्टी के वरिष्ठ नेता भी राज्य में डेरा डाले हुए हैं, जो उनकी हार के डर को दर्शाता है।

उन्होंने दावा किया कि दावणगेरे दक्षिण और बागलकोट क्षेत्रों में जनता का रुझान एनडीए के पक्ष में है और कांग्रेस के खिलाफ माहौल बन चुका है।

अहिंदा वर्ग और भ्रष्टाचार पर सवाल

कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या पर आरोप लगाया कि वे अपने राजनीतिक हितों के लिए अहिंदा वर्ग (अल्पसंख्यक, पिछड़े और दलित) की अनदेखी कर रहे हैं।

उन्होंने वॉल्मीकि निगम और देवराज अरसु निगम जैसी योजनाओं में कथित अनियमितताओं का जिक्र करते हुए कहा कि गरीबों के नाम पर योजनाओं में लूट हो रही है और वास्तविक लाभार्थियों तक सुविधाएं नहीं पहुंच रही हैं।

गारंटी के अलावा कोई उपलब्धि नहीं

सरकार की उपलब्धियों पर सवाल उठाते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार के पास पांच गारंटी योजनाओं के अलावा कोई ठोस उपलब्धि नहीं है। इन योजनाओं को भी चुनावी समय पर ही लागू किया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन योजनाओं से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के बजाय उन्हें निर्भर बनाया जा रहा है।

रिपोर्ट जारी करने की मांग

कुमारस्वामी ने कांतराजु और जयप्रकाश हेगड़े रिपोर्ट का मुद्दा उठाते हुए पूछा कि जब ये रिपोर्ट सरकार के पास हैं तो इन्हें अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया?

जनता देगी जवाब

एचडी. कुमारस्वामी ने कहा कि जनता सब देख रही है। केवल मुफ्त योजनाओं के सहारे लंबे समय तक सत्ता में बने रहना संभव नहीं है। उपचुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

संवाददाता सम्मेलन में पूर्व मंत्री रमेश जारकीहोली, मुरुगेश निराणी, पूर्व सांसद जीएम. सिद्देश्वर, विधायक बीपी. हरीश, विधान परिषद सदस्य बोजेगौड़ा तथा गठबंधन प्रत्याशी श्रीनिवास दास करियप्पा समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *