सुबह मां गई, शाम को पिता भी नहीं रहेकरेप्पा मादर और मधुरा मादर।

एक ही दिन में 3 बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

अरवली गांव में दिल दहला देने वाली घटना

पत्नी की मौत के सदमे में पति की सडक़ हादसे में गई जान

बेलगावी. कहते हैं किस्मत कब और कैसे करवट ले ले, कोई नहीं जानता। बेलगावी जिले से सामने आई यह हृदयविदारक घटना इसी का जीता-जागता उदाहरण है, जहां कुछ ही घंटों के भीतर पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई और उनके तीन मासूम बच्चे अनाथ हो गए।

बीमारी से परेशान पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

बैलहोंगल तालुक के अरवल्ली गांव की 30 वर्षीय मधुरा पिछले कई वर्षों से गंभीर पेट दर्द से जूझ रही थीं। रविवार को दर्द असहनीय हो जाने पर उन्होंने घर में जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया।

उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पत्नी की मौत का सदमा, हादसे में गई पति की जान

पत्नी की मौत की खबर सुनकर 36 वर्षीय पति करेप्पा मादर गहरे सदमे में आ गए। वे अपनी पत्नी का अंतिम दर्शन करने के लिए बाइक से बेलगावी जा रहे थे।

इसी दौरान अरवल्ली क्रॉस के पास तेज रफ्तार केएसआरटीसी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि करेप्पा की मौके पर ही मौत हो गई।

एक ही दिन में उजड़ गया परिवार

कुछ ही घंटों के अंतर में मां और पिता दोनों को खो देने से तीनों बच्चे बेसहारा हो गए हैं। गांव में शोक की लहर है और हर आंख नम है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *