शादी तय होने के बाद भी प्रेमी युगल की मौतकार्तिक चिन्नप्पा नायक और पवित्रा राजशेखर वंटी।

रहस्यमयी कॉल से गहराया मामला

बागलकोट. जिले के रबकवी-बनहट्टी तालुक में प्रेमी युगल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। खास बात यह है कि दोनों के परिवार उनकी शादी के लिए राजी थे, बावजूद इसके दोनों ने अलग-अलग स्थानों पर आत्महत्या कर ली।

मृतकों की पहचान आसंगी गांव के कार्तिक चिन्नप्पा नायक (20) और केएचडीसी कॉलोनी निवासी पवित्रा राजशेखर वंटी (19) के तौर पर की गई है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम कार्तिक अपनी प्रेमिका पवित्रा के घर पहुंचा था, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान पवित्रा के परिजनों ने पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच बातचीत कर मामला शांत कराया गया।

हालांकि, अगले ही दिन बुधवार सुबह घटनाक्रम ने अचानक दुखद मोड़ ले लिया। सुबह करीब 7.30 बजे पवित्रा ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी मिलते ही कार्तिक ने भी करीब एक घंटे बाद, सुबह 8.30 बजे अपने गांव के पास एक बगीचे में पेड़ से लटककर जान दे दी।

इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा संदेह पवित्रा को आत्महत्या से पहले आए एक फोन कॉल पर जताया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि उस कॉल के तुरंत बाद ही पवित्रा ने यह कदम उठाया। ऐसे में यह कॉल किसका था और उसमें क्या बातचीत हुई, यह जांच का अहम विषय बन गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बनहट्टी पुलिस थाने में मामला दर्ज कर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही, मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

फिलहाल, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। शादी की सहमति के बावजूद हुई इस दर्दनाक घटना और एक संदिग्ध फोन कॉल ने पूरे मामले को रहस्य में डाल दिया है, जिसका खुलासा जांच के बाद ही संभव हो सकेगा।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *