कार से गांजा रखने का मामला, आरोपी के खिलाफ केस दर्जअशोकनगर पुलिस थाने के सामने शुक्रवार देर रात प्रदर्शन करते बजरंग दल और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई

गिरफ्तारी की मांग को लेकर देर रात तक प्रदर्शन

हुब्बल्ली. शहर के राजनगर क्षेत्र में एक युवक पर कार में गांजा रखने के आरोप में अशोकनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान समीर बूदिहाल के तौर पर की गई है।

पुलिस के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी राजेंद्र को उनके व्हाट्सऐप नंबर पर एक व्यक्ति द्वारा वीडियो भेजा गया, जिसमें एक युवक कार में बैठकर प्लास्टिक में रखे गांजे को खोलता दिखाई दे रहा था। वीडियो की जांच के बाद युवक की पहचान समीर बूदिहाल के तौर पर की गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो बना कार्रवाई का आधार

पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर प्रारंभिक जांच की गई, जिसमें प्रथम दृष्टया नशीले पदार्थ रखने की पुष्टि होने पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

घटना को लेकर बजरंग दल और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार देर रात तक अशोकनगर पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि युवक नशीले पदार्थों का उपयोग कर युवतियों का शोषण करता था। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच पूरी होने तक सहयोग बनाए रखें।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *