यादगीर हादसा: यात्री ने 20 लोगों की बचाई जानयादगीर हादसे की फाइल फोटो।

बस-कार टक्कर के बाद लगी आग

कर्मचारी उमेश बिरादार बने मसीहा

10 वर्षीय बालक को भी बचाया

यादगीर. जिले के सुरपुर तालुक के शांतपुर क्रॉस के पास हुए भीषण सडक़ हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। निजी स्लीपर बस और कार के बीच आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कार में सवार कुल 10 लोगों में से केवल एक 10 वर्षीय बालक ही जीवित बच पाया।

हादसे में मानवता की मिसाल

इस भयावह दुर्घटना के बीच बस में सफर कर रहे उमेश बिरादार ने साहस और मानवता की मिसाल पेश की। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर बस में फंसे करीब 20 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और कार में फंसे इकलौते जीवित बालक को भी बचाया।

आग के बीच बचाया मासूम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें आग लग गई। इसी दौरान रोते हुए बच्चे की आवाज सुनकर उमेश बिरादार ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला। आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन उन्होंने खतरे की परवाह किए बिना बच्चे को सुरक्षित निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया।

सरकारी कर्मचारी हैं उमेश

उमेश बिरादार कलबुर्गी जिलाधिकारी कार्यालय में आपदा प्रबंधन विभाग में कार्यरत हैं। वे बेंगलूरु में आयोजित बैठक में शामिल होकर बस से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

जनप्रतिनिधि भी हुए भावुक

हादसे में मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक बसनगौड़ा दद्दल भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति दे।

यह हृदयविदारक घटना जहां एक ओर गहरा दुख छोड़ गई, वहीं उमेश बिरादार के साहसिक कार्य ने मानवता की मिसाल पेश कर सभी का दिल जीत लिया।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *