रॉन्ग साइड इंडिकेटर देने पर टोका तो चाकू घोंपने का मामला
मृतक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी
कलबुर्गी.
रॉन्ग साइड इंडिकेटर देने से टोकने पर एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने इस मामले में पूर्व विधायक के बेटे को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान ट्रांसपोर्ट व्यवसायी प्रमोद के तौर पर की गई है। इस मामले में एमबी नगर पुलिस ने पूर्व विधायक के पुत्र व पौत्र को गिरफ्तार किया है।

डॉन बनाने की चाहत में की हत्या

गिरफ्तार आरोपियों में पूर्व विधायक नागराज होडेल का पुत्र स्वराज उर्फ साहिल तथा एक अन्य नाबालिग शामिल है। नागराज होडेल का बेटा स्वराज उर्फ साहिल डॉन बनने के लिए उपद्रवी बन गया था। स्वराज खुद को डॉन साहिल भाई कहने के लिए कहता था। डॉन बनना है और खुद को भाई कहलवाने के लिए व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये है पूरा मामला

मृतक प्रमोद कलबुर्गी जिले के चिंचोली तालुक के चंदनकेरा गांव का निवासी था। प्रमोद चोंचोली तालुक की सीमेंट फैक्ट्रियों में ट्रांसपोर्ट का कारोबार करता था और कलबुर्गी नगर की पूजा कॉलोनी में अपने रिश्तेदार के घर में रहता था। सोमवार रात को बाइक से आते वक्त जी रोड पर एक जीप गुजर रही थी। इसी दौरान उस जीप को ओवरटेक कर आगे बढ़ना चाहता था तो जीप चालक ने दोनों तरफ के इंडिकेटर चालू कर पीछे से आ रहे लोगों को भ्रमित कर रहा था। कुछ देर तक इसी तरह भ्रमित किया। बाद में बारा हिल्स इलाके के पास प्रमोद ने बाइक साइड में खड़ी की और गलत इंडिकेटर देने और उसे भ्रमित करने के बारे में जीप में सवार अविनाश व अन्य दोनों से पूछा। तुरन्त जीप में बैठे अविनाश ने जीप से उतरकर अपने पास मौजूद चाकू से प्रमोद पर चार-पांच वार कर वहां से फरार हो गया। अब आरोपी पुलिस के मेहमान हैं।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *