उर्वा बाजार परिसर के व्यावसायिक उपयोग की तैयारी, एकल निविदा से दिया जाएगा ठेकाउर्वा बाजार।

14.47 करोड़ रुपए की लागत से बने परिसर में अब तक शुरू नहीं हुआ कारोबार

सब्जी, फल, फूल और मांस-मछली विक्रेताओं के लिए होगी अलग व्यवस्था

मेंगलूरु। मेंगलूरु शहर विकास प्राधिकरण (मुडा) की ओर से 14.47 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित उर्वा बाजार परिसर में अब तक व्यापारिक गतिविधियां शुरू नहीं हो सकी हैं। इसे देखते हुए मेंगलूरु महानगर निगम आवश्यक विकास कार्य कराकर परिसर को एकल निविदा के जरिए व्यावसायिक उपयोग के लिए देने की तैयारी कर रहा है।

महानगर निगम आयुक्त राहुल रत्नम पांडे के अनुसार, बाजार के पास सब्जी, फल, फूल, मुर्गा, मांस और मछली विक्रेताओं के लिए अलग व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए जरूरी सुविधाएं विकसित कर अलग निविदा के माध्यम से दुकानदारों को कारोबार का अवसर दिया जाएगा।

सडक़ विक्रेताओं का जीआईएस सर्वेक्षण

शहर में सडक़ किनारे कारोबार करने वालों की पहचान और उनके लिए सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) आधारित सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसमें विक्रेताओं के नाम, कारोबार का प्रकार, पता, संपर्क नंबर और जीपीएस निर्देशांक दर्ज किए जा रहे हैं। इसके आधार पर व्यापारिक क्षेत्र चिह्नित कर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मेंगलूरु महानगर निगम क्षेत्र में भी सर्वेक्षण जारी है।

प्रमाणपत्रों के लंबित आवेदन घटे

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र से जुड़े सितंबर तक के सभी आवेदनों का निपटारा कर दिया गया है। पहले लंबित करीब एक हजार आवेदनों में से अब लगभग 300 शेष हैं। प्रतिदिन 50 से 100 नए आवेदन मिल रहे हैं। आयुक्त ने पुराने लंबित आवेदनों को 13 नवंबर तक निपटाने के निर्देश दिए हैं।

जनवरी से पूरी तरह ई-कार्यालय

महानगर निगम में जनवरी से केंद्रीकृत ई-कार्यालय व्यवस्था लागू होगी। इसके लिए फायरवॉल और एंटीवायरस सहित जरूरी तकनीकी इंतजाम किए जा रहे हैं। पुरानी फाइलें यथावत रहेंगी, जबकि नई फाइलों का निपटारा और आयुक्त स्तर की मंजूरी डिजिटल माध्यम से होगी।

कारोबार शुरू नहीं हो पाया

उर्वा बाजार का निर्माण पूरा होने और उद्घाटन के बावजूद कारोबार शुरू नहीं हो पाया है। इसलिए जरूरी काम कराकर परिसर एकल निविदा के जरिए एक व्यक्ति को व्यावसायिक उपयोग के लिए दिया जाएगा। सब्जी, फूल, मांस और मछली विक्रेताओं के लिए बाजार के पास अलग व्यवस्था की जाएगी।
–राहुल रत्नम पांडे, आयुक्त, मेंगलूरु महानगर निगम

शहर के अन्य बाजारों की स्थिति

– केंद्रीय बाजार : निर्माण कार्य 95 प्रतिशत पूरा, जल्द शुरू होने की संभावना।
– कंकनाडी बाजार : 41.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण जारी। बिजली का काम बाकी है, जिसे 45 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य है।
– उर्वा स्टोर बाजार : मुडा योजना तैयार कर रहा है।
– कदरी बाजार : स्थिति अच्छी, शेष दुकानों का आवंटन होना बाकी।
– बिजई बाजार : बाजार की स्थिति संतोषजनक है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *