आरएसएस से जुड़े रहे लीलाधर ठाकूर को रेशम विकास निगम में निदेशक पद
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में असंतोष
चित्रदुर्ग। कर्नाटक सरकार की ओर से घोषित निगम-मंडलों की नियुक्ति सूची में चित्रदुर्ग के लीलाधर ठाकूर को रेशम विकास निगम का निदेशक नियुक्त किए जाने से कांग्रेस में असंतोष सामने आया है। ठाकूर पूर्व में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं और उनकी पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ी रही है।
वर्तमान में वे कांग्रेस विधायक के.सी. वीरेंद्र पप्पी के करीबी हैं। नियुक्ति सूची में उनका नाम शामिल होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पार्टी के लिए लंबे समय से काम कर रहे कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर दूसरी पार्टी की पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति को पद देना उचित नहीं है।
इस बीच, लीलाधर ठाकूर इस नियुक्ति को स्वीकार करने के बजाय निदेशक पद छोडऩे पर विचार कर रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में उनकी ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

