पटाखों की चिंगारी से झुलसे बच्चे
जिला चिगटेरी सहित तीन अस्पतालों में कराया उपचार
किसी की हालत गंभीर नहीं
दावणगेरे। रोशनी के पर्व दीपावली पर शहर में उत्सव का माहौल रहा, लेकिन पटाखे फोडऩे के दौरान 41 से अधिक बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। पटाखों की चिंगारी लगने से घायल बच्चों को शहर के जिला चिगटेरी अस्पताल, नयन अस्पताल और सृष्टि नेत्र अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया।
चिकित्सकों के अनुसार, जिला चिगटेरी अस्पताल में 12, नयन अस्पताल में एक और सृष्टि नेत्र अस्पताल में 20 बच्चों का बाह्य रोगी विभाग में उपचार किया गया। उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
जिला सर्जन डॉ. बी.एम. नागेंद्रप्पा ने बताया कि पटाखों से चोट लगने के 12 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें दो बच्चों की आंखों में चिंगारी जाने की घटनाएं शामिल हैं। राहत की बात यह है कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और न ही किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता पड़ी। सभी घायलों को बाह्य रोगी विभाग में उपचार देकर छुट्टी दे दी गई।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
