हुब्बल्ली में गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई।
हुब्बल्ली में गुरुवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई।

पूर्व सीएम बोम्मई ने की आलोचना
हुब्बल्ली.
विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने आलोचना करते हुए कहा कि राज्य में रिवर्स गियर की सरकार है। जनता को दी गई गारंटी और हमने जो जनहितैषी कानून बनाए हैं, उसके उलट सरकार बदला लेने को आगे आई है। लोगों को भी इसका असर पता चल रहा है।
शहर स्थित अपने आवास पर गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोम्मई ने कहा कि सत्ता में आने पर हम अपने दम पर सब कुछ बदल देंगे यह कहना अहंकार है। सभी जानते हैं कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है। सत्ता उनके हाथ में है। वे क्या क्या करते हैं देखेंगे।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आम जनता के साथ अन्याय हुआ तो हम कानूनी और राजनीतिक लड़ाई लड़ेंगे।
मेंगलूरु में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, मामला दर्ज
कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने के बाद मेंगलूरु में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बोम्मई ने कहा कि उन्हें पता था कि कांग्रेस प्रतिशोध की राजनीति करेगी। हमले के संबंध में पहले ही मामला दर्ज किया गया है, कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए।
मंत्री एमबी पाटिल के पीएसआई मामले को फिर से खोलने के बयान पर बोम्मई ने कहा कि उन्होंने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया पहले ही दे दी है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *