फुटपाथ अतिक्रमण पर सख्तीहुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम आयुक्त रुद्रेश घाली।

11 मई से हटाया जाएगा अवैध कब्जा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

हुब्बल्ली. हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम क्षेत्र में बढ़ते फुटपाथ अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। महानगर निगम आयुक्त रुद्रेश घाली ने बताया कि 11 मई से अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान शुरू किया जाएगा।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि फुटपाथ पर व्यापार करने वाले तथा स्थायी भवन और अवैध शेड निर्माण करने वालों को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है। कुछ स्थानों पर पहले भी कार्रवाई कर शेड हटाए गए और जुर्माना वसूला गया, लेकिन लोग दोबारा उसी स्थान पर कब्जा कर लेते हैं। इसी कारण अब इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने का निर्णय लिया गया है।

आयुक्त के अनुसार पहले चरण में कोप्पीकर रोड तथा दुर्गद बैल क्षेत्र के आसपास अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई को नगर निगम प्रशासन का पूरा समर्थन प्राप्त है तथा सभी जनप्रतिनिधियों से सहयोग मांगा गया है।

उन्होंने कहा कि यह अभियान पैदल यात्रियों की सुरक्षा, शहर के सौंदर्यीकरण और यातायात भीड़ कम करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। प्रशासन किसी भी दबाव में आए बिना कार्रवाई करेगा।

विधायक महेश टेंगिनकाई ने कहा कि फुटपाथ अतिक्रमण को लेकर नागरिकों की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। कई स्थानों पर सडक़ किनारे तथा वाहन खड़ा करना, निषिद्ध क्षेत्रों में वाहन खड़े किए जाते हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है। महानगर निगम आयुक्त को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं और सोमवार से अभियान को और तेज किया जाएगा।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *