हुब्बल्ली में ‘ऑपरेशन फुटपाथ’ शुरूहुब्बल्ली के कोप्पिकर रोड पर फुटपाथ से अतिक्रमण हटाते हुए हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम के कर्मचारी।

नगर निगम ने हटाए अतिक्रमण

20 से अधिक डब्बा दुकानें और कई फुटपाथ व्यापारियों पर कार्रवाई

हुब्बल्ली. शहर के बाजार क्षेत्रों और प्रमुख सडक़ों पर फुटपाथों पर किए गए अतिक्रमण हटाने के लिए हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम ने सोमवार से ‘ऑपरेशन फुटपाथ’ अभियान शुरू किया।

नगर निगम आयुक्त रुद्रेश घाली के मार्गदर्शन में जोनल अधिकारियों की टीम ने कोप्पिकर रोड और गोकुल रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कराया।

कोप्पिकर रोड पर फुटपाथों पर लगी कपड़े, सजावटी सामान, चप्पल और अन्य वस्तुओं की अस्थायी दुकानों को हटाया गया। वहीं युरेका टॉवर के सामने एक व्यापारी द्वारा सीमेंट और लोहे की सरियों से बनाई गई स्थायी दुकान को भी तोड़ दिया गया।

इसी तरह गोोकुल रोड पर बन्निगिडा बस स्टॉप से अक्षय पार्क सर्कल तक अभियान चलाकर नारियल पानी, आइसक्रीम, शीतल पेय, चाट मसाला, भेलपुरी और पानीपुरी की दुकानों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कई व्यापारियों ने विरोध जताते हुए नगर निगम कर्मचारियों के साथ बहस भी की।

नगर निगम आयुक्त रुद्रेश घाली ने बताया कि फुटपाथों पर अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था और पैदल चलने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में नागरिकों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

उन्होंने कहा कि पुलिस की सहायता से 20 से अधिक डब्बा दुकानों और 30 से अधिक फुटपाथ व्यापारियों को हटाकर सार्वजनिक मार्ग को खाली कराया गया है।

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *