फूटी पाइपलाइन से महीनों से बह रहा था पानीदेसाई सर्कल क्षेत्र में टूटी पाइपलाइन मरम्मत कार्य का जायजा लेते हुए विधायक महेश टेंगिनकाई।

विधायक महेश टेंगिनकाई ने मौके पर पहुंचकर जताई नाराजगी

जल्द मरम्मत के निर्देश

हुब्बल्ली. शहर के देसाई सर्कल क्षेत्र में टूटी पाइपलाइन से पेयजल की बर्बादी का मामला सामने आने पर विधायक महेश टेंगिनकाई ने सोमवार को मौके का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य का जायजा लिया।

पिछले सात-आठ महीनों से पाइपलाइन टूटने के कारण लगातार पानी बह रहा था। स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों को इसकी सूचना दी, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं कराई गई।

मौके पर पहुंचे विधायक महेश टेंगिनकाई ने पाइपलाइन दुरुस्ती में लापरवाही बरतने को लेकर एल एंड टी कंपनी के कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि यह शहर का प्रमुख मार्ग है, जहां से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। सडक़ खोदकर पाइपलाइन मरम्मत का काम किए जाने से वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है और यातायात जाम की स्थिति बन रही है।

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता और वाहन चालकों को परेशानी न हो, इसके लिए जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा किया जाए और पानी की बर्बादी रोकी जाए।

पाइपलाइन मरम्मत कार्य के चलते अंबेडकर सर्कल से देसाई सर्कल तक वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रूप से रोक लगाई गई थी।

इस दौरान हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम पार्षद मीनाक्षी वंटमुरी, नेता रवि नायक, सिद्धू मोगलिशेट्टर तथा एलएंडटी कंपनी के चंद्रशेखर माली पाटील और किरण गुंजाल मौजूद थे।

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *