हजारराम मंदिर परिसर में उत्खनन के दौरान मिली ऐतिहासिक शिल्पकला, संरक्षण की तैयारी
होसपेटे. हम्पी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा चलाए जा रहे जीर्णोद्धार और उत्खनन कार्य के दौरान विजय नगर साम्राज्यकालीन एक सुंदर हाथी आकृति वाली कलाकृति प्राप्त हुई है। यह कलाकृति हजारराम मंदिर के दक्षिणी प्रवेश द्वार की दीवार के समीप मिली।
मंदिर परिसर के आसपास व्यवस्थित उत्खनन कर पत्थरों की पारंपरिक फर्श बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसी दौरान यह दुर्लभ शिल्पकृति सामने आई, जिससे पुरातत्व विभाग के अधिकारियों में उत्साह देखा गया।
कलाकृति मिलने की सूचना पर पुरातत्व अधीक्षक के. रामकृष्ण रेड्डी अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्राप्त कलाकृति का संरक्षण करते हुए उसका वैज्ञानिक तरीके से जीर्णोद्धार किया जाएगा तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे पुन: स्थापित किया जाएगा।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

