कचरा समस्या गंभीर, सड़कों और खाली जगहों पर बढ़ा कूड़े का ढेरनवलगुंद में इंधन खाली होने से खड़ा नगर परिषद कचरा निस्तारण वाहन।

नियमित कचरा वाहन नहीं आने से लोग खुले में फेंक रहे कचरा, आवारा श्वानों का आतंक बढ़ा

हुब्बल्ली. नवलगुंद नगर के कई इलाकों में नियमित रूप से कचरा संग्रहण वाहन नहीं पहुंचने के कारण सडक़ किनारे, तालाब तट, खाली प्लॉट, बस स्टैंड और सुनसान स्थानों पर कचरा फेंकने की समस्या गंभीर होती जा रही है। इससे नगर की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

हालात ऐसे हैं कि “सडक़ किनारे कचरा फेंकने पर जुर्माना लगाया जाएगा” जैसे चेतावनी बोर्ड केवल औपचारिकता बनकर रह गए हैं। कई जगह इन्हीं बोर्डों के नीचे कचरे के ढेर लगे दिखाई दे रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर के सभी वार्डों और बस्तियों में प्रतिदिन नियमित रूप से कचरा संग्रहण वाहन भेजने की व्यवस्था करनी चाहिए। लोगों ने आरोप लगाया कि मांस का अपशिष्ट भी खुले में सडक़ किनारे फेंका जा रहा है, जिससे आवारा श्वानों की संख्या और आक्रामकता बढ़ गई है।

निवासियों के अनुसार, मांस के टुकड़ों के लिए लड़ते आवारा श्वान राहगीरों पर हमला कर रहे हैं और लोगों को घायल कर रहे हैं। इसके अलावा, सडक़ किनारे दुकान लगाने वाले व्यापारी भी गंदा पानी खुले में बहा रहे हैं, लेकिन उन पर निगरानी नहीं रखी जा रही।

नगर में दूध के पैकेट, चिप्स के रैपर, प्लास्टिक कैरी बैग, पानी की बोतलें, कांच के टुकड़े, धातु सामग्री, पैकिंग बॉक्स, सब्जियों और फलों का कचरा तथा बचा हुआ भोजन खुले में फेंका जा रहा है। इससे आवारा पशुओं के स्वास्थ्य पर भी खतरा बढ़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए ठोस कचरा प्रबंधन केंद्र का समुचित उपयोग नहीं हो रहा है। वैज्ञानिक तरीके से कचरे का निस्तारण कर उससे उपयोगी उत्पाद बनाने की योजना भी पूरी तरह विफल होती नजर आ रही है।

स्थानीय महिला पद्मावती ने बताया कि पहले रोज सुबह कचरा वाहन आता था, लेकिन पिछले एक वर्ष से वाहन उनके इलाके में नहीं पहुंचा। घर में लंबे समय तक कचरा रखना संभव नहीं है, इसलिए लोग मजबूरी में सडक़ किनारे फेंक रहे हैं।

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *