राज्योत्सव कार्यक्रम के बाद अधिकारियों के साथ शहर निरीक्षण पर निकले संतोष लाड
हुब्बल्ली। 71वें कर्नाटक राज्योत्सव कार्यक्रम के बाद धारवाड़ में रविवार को एक दिलचस्प दृश्य देखने को मिला। मंत्री संतोष लाड की कार की चालक सीट पर जिलाधिकारी स्नेहल बैठीं और अधिकारियों के साथ शहर निरीक्षण के लिए रवाना हुईं।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद लाड ने अधिकारियों को अपनी कार से साथ चलने को कहा। स्नेहल चालक सीट पर बैठीं, सीट बेल्ट लगाई और कार चलाने लगीं। यह देखकर मंत्री भी कुछ क्षण के लिए चौंक गए, फिर मुस्कुराते हुए सहमति जताई और बगल की सीट पर बैठ गए।
कार में पुलिस आयुक्त भूषण जी. बोर्से, जिला पुलिस अधीक्षक गुंजन आर्य, जिला पंचायत सीईओ भुवनेश पाटील, अपर जिलाधिकारी गीता सी.डी. और सहायक आयुक्त प्रभवती मौजूद थीं।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

