स्टिंग ऑपरेशन में तथ्य नहीं मिलने का दावा
दूध और बस किराया वृद्धि पर भी दी प्रतिक्रिया
बल्लारी। मंत्री जमीर अहमद खान ने कहा कि पूर्व मंत्री बी. नागेंद्र के 10 नवंबर को दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल होने की उम्मीद है। वाल्मीकि विकास निगम के कथित घोटाले में उनकी कोई गलती नहीं है। जांच पूरी होने के बाद सीआईडी रिपोर्ट आएगी और उनकी वापसी का रास्ता साफ होगा।
रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए जमीर अहमद खान ने कहा कि पार्टी को असहज स्थिति से बचाने के लिए नागेंद्र ने स्वयं इस्तीफा दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या का दिल्ली दौरा स्टिंग ऑपरेशन की शिकायत के लिए नहीं, बल्कि एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के बुलावे पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए है। उन्होंने कहा कि सिद्धरामय्या और डी.के. शिवकुमार के बीच मतभेद पैदा करने की कोशिश सफल नहीं होगी।
जमीर ने स्टिंग ऑपरेशन में कोई तथ्य नहीं मिलने का दावा करते हुए कहा कि पार्टी ने कृपा आल्वा को निलंबित करने का निर्णय लिया है।
बल्लारी में कन्नड़ राज्योत्सव पर ध्वजारोहण को अपना पुराना सपना बताते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार जताया। दूध की कीमत में आठ रुपए की वृद्धि को किसानों के हित में बताते हुए कहा कि इस मुद्दे को मुख्यमंत्री के ध्यान में लाएंगे। वहीं, डीजल और परिचालन खर्च बढऩे के कारण बस किराया वृद्धि की जा रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

