वित्तीय विवाद और अवैध संबंध के शक में वारदात
दो आरोपी पुलिस के सामने हुए सरेंडर
दावणगेरे. जिले के नल्लूरु गांव में पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना शुक्रवार रात चन्नगिरी तालुक के कैंप क्षेत्र में हुई।
मृतक की पहचान अताउल्ला (38) के तौर पर की गुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि हत्या के पीछे वित्तीय लेनदेन और कथित अवैध संबंध कारण हो सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे अताउल्ला एसएलवी बेकरी के सामने बाइक पर खड़े थे। इसी दौरान आरोपियों ने पीछे से धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। मामले में शेख जबिवुल्ला और शेख दस्तगीर को आरोपी बताया गया है। दोनों शिवमोग्गा जिले के भद्रावती तालुक स्थित कागेकोडिमग्गे गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
हत्या के बाद दोनों आरोपी सीधे चन्नगिरी पुलिस थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे मामले ने और अधिक सनसनी पैदा कर दी है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का मानना है कि आर्थिक लेनदेन और व्यक्तिगत रंजिश दोनों इस हत्या के प्रमुख कारण हो सकते हैं। मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच जारी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

