केंद्र सरकार पर बरसीं मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकरलक्ष्मी हेब्बालकर।

“देशहित में त्याग करेंगे, लेकिन हालात के लिए जिम्मेदार कौन?” पेट्रोल-डीजल कीमतों और केंद्र की नीतियों पर उठाए सवाल

उडुपी. जिला प्रभारी मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर तीखा हमला बोला। उडुपी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए हेब्बालकर ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री घंटी बजाने, ताली बजाने, पेट्रोल-डीजल कम उपयोग करने या सोना नहीं खरीदने की अपील करते हैं तो लोग देशहित में उसका पालन करेंगे, लेकिन ऐसी परिस्थितियां पैदा होने के लिए जिम्मेदार कौन है, यह भी बताना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मीडिया में देखा जा रहा है कि अमरीका किस तरह भारत के प्रधानमंत्री को नियंत्रित कर रहा है। केंद्र में सत्ता संभालने वालों ने देश के लिए क्या किया, यह जनता को बताना चाहिए।

पेट्रोल-डीजल कीमतों पर सवाल

मंत्री ने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ा दी गईं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिलहाल कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय कच्चे तेल के दाम बढऩे के बावजूद जनता पर अतिरिक्त बोझ नहीं डाला गया था।

“शिक्षा में राजनीति नहीं होनी चाहिए”

हिजाब और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए लक्ष्मी हेब्बालकर ने कहा कि बच्चों का भविष्य सबसे महत्वपूर्ण होना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में राजनीति नहीं करनी चाहिए और विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना आवश्यक है। वह हिजाब या अन्य विवादित विषयों पर टिप्पणी नहीं करेंगी, लेकिन राजनीति हमेशा बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री बदलाव पर टाली प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री परिवर्तन और मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं पर मंत्री ने कहा कि इस विषय में अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान ही करेगा। उन्होंने इस पर अधिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

आंगनवाड़ी धन संग्रह मामले की जांच के निर्देश

बागलकोट में आंगनवाड़ी केंद्रों से पैसे वसूले जाने के आरोपों पर मंत्री ने कहा कि किसी भी आंगनवाड़ी से धन नहीं लिया गया है। यदि कहीं धन संग्रह की बात सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और मामले की जांच कराई जाएगी।

35 साल से घर के लिए संघर्ष कर रही महिला ने लगाई गुहार
मंत्री ने जिलाधिकारी को भूमि व्यवस्था के निर्देश देने का आश्वासन दिया

उडुपी में ही शनिवार को बदगबेट्टू क्षेत्र की निवासी गिरिजा शेट्टिगार ने मंत्री लक्ष्मी हेब्बालकर से मुलाकात कर सहायता की मांग की। बताया गया कि करीब 35 वर्ष पहले सरकार से भूखंड मंजूर होने के बावजूद वन विभाग की आपत्तियों के कारण वह अब तक घर नहीं बना सकीं।

दो मुस्लिम महिलाओं ने गिरिजा शेट्टिगार को मंत्री से मिलवाने में सहयोग किया। आवेदन की जांच के बाद मंत्री ने आश्वासन दिया कि रहने के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने के संबंध में जिलाधिकारी को निर्देश दिए जाएंगे।

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *