एसडीएमसीईटी धारवाड़ में 22 मई को होगा राष्ट्रीय तकनीकी सेमिनार

संरचनात्मक इंजीनियरिंग और आधुनिक निर्माण तकनीकों पर विशेषज्ञ करेंगे मंथन

हुब्बल्ली. स्ट्रक्चरल इंजीनियर्स एसोसिएशन – इंडिया तथा एसडीएमसीईटी धारवाड़ के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 22 मई 2026 को “सी-कॉन-टेक 01” नामक एक दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम एसडीएमसीईटी एलुमनी ब्लॉक ऑडिटोरियम में सुबह 9 बजे से शुरू होगा।

सेमिनार का उद्देश्य उद्योग जगत और अकादमिक क्षेत्र के बीच तकनीकी समन्वय स्थापित करना है। कार्यक्रम में संरचनात्मक इंजीनियरिंग, सतत निर्माण तकनीक, हाई-राइज स्ट्रक्चरल सिस्टम, रिस्टोरेशन इंजीनियरिंग तथा आधुनिक निर्माण सामग्री जैसे विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित तकनीकी विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। इनमें वेंकटेश मूर्ति के.एस. हाई-राइज स्ट्रक्चरल सिस्टम और वैल्यू इंजीनियरिंग पर, संजय अमीनभावी आधुनिक इंजीनियरिंग तकनीकों पर तथा सुदर्शन एस. अयंगार जांच, पुनस्र्थापन और कंक्रीट तकनीक पर अपने विचार रखेंगे। वहीं डी.के. कुलकर्णी और ममता मोगली टिकाऊ सीमेंट विकल्प ‘फेरॉक’ विषय पर प्रस्तुति देंगे। समारोह के मुख्य अतिथि जीवनधर कुमार होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश अन्निगेरी करेंगे, जबकि रमेश चक्रसाली विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने इंजीनियरों, वास्तुविदों, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है। कार्यक्रम को टर्बोस्टील और लक्ष्मी नरसिम्हा ट्रेडर्स का प्रायोजन प्राप्त है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *