‘कॉकरोच जनता पार्टी’ सोशल मीडिया पर बनी नया ट्रेंडकॉकरोच जनता पार्टी।

बेरोजगार युवाओं की टिप्पणी के बाद बना व्यंग्यात्मक राजनीतिक मंच, जुडऩे लगे लाखों लोग

हुब्बल्ली. सोशल मीडिया पर इन दिनों “सीजेपी” यानी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ तेजी से चर्चा में है। यह नया ऑनलाइन अभियान देशभर में युवाओं के बीच बहस और आकर्षण का केंद्र बन गया है।

दरअसल, हाल ही में भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने एक कार्यक्रम में बेरोजगार युवाओं को लेकर कथित रूप से “कॉकरोच की तरह” टिप्पणी की थी। इसी बयान को आधार बनाकर कुछ युवाओं ने व्यंग्यात्मक अंदाज में “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम से डिजिटल मंच तैयार किया।

इस पहल की शुरुआत 30 वर्षीय अभिजीत दीपके ने की है। उन्होंने इसे “युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए” बनाया गया मंच बताया है। सोशल मीडिया पोस्ट में हास्यपूर्ण तरीके से कहा गया है कि पार्टी का सदस्य बनने के लिए व्यक्ति बेरोजगार, ऑनलाइन सक्रिय, पेशेवर वक्ता और थोड़ा आलसी होना चाहिए।

इस डिजिटल “पार्टी” ने अपना मजाकिया घोषणापत्र भी जारी किया है। इसमें सेवानिवृत्ति के बाद मुख्य न्यायाधीशों को राज्यसभा पद नहीं देने, राजनीतिक दल बदलने वाले सांसद-विधायकों पर 20 वर्षों तक चुनाव लडऩे पर रोक, राजनीति में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण तथा फर्जी खबर फैलाने वाले मीडिया संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जैसी बातें शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर इस मंच को भारी प्रतिक्रिया मिल रही है। इंस्टाग्राम पर इसके ढाई लाख से अधिक फॉलोअर्स हो चुके हैं, जबकि एक्स (पूर्व ट्विटर) पर भी एक लाख से ज्यादा लोग इससे जुड़ चुके हैं। समर्थकों और आलोचकों के बीच यह मंच युवाओं की बेरोजगारी, राजनीति और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर नई बहस छेड़ता दिखाई दे रहा है।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *