कुद्रेमुख कंपनी का एनएमडीसी में विलय करने की मांगकेंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से मुलाकात कर केआईओसीएल का एनएमडीसी लिमिटेड में विलय करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते विधायक भरत शेट्टी।

विधायक भरत शेट्टी ने केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी को सौंपा ज्ञापन

मेंगलूरु. विधायक डॉ. भरत शेट्टी ने केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी से कुद्रेमुख आयरन ओर कंपनी लिमिटेड (केआईओसीएल) का एनएमडीसी लिमिटेड में विलय करने की मांग की है।

बेंगलूरु में मंत्री से मुलाकात के दौरान विधायक ने कहा कि केआईओसीएल खनन अनुमति नहीं मिलने के कारण गंभीर संकट का सामना कर रही है। इससे कंपनी की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित हो गया है।

उन्होंने केंद्र सरकार से राज्य सरकार पर खनन अनुमति देने के लिए दबाव बनाने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि यदि केआईओसीएल का एनएमडीसी में विलय किया जाता है तो इससे कंपनी के पुनरुद्धार के साथ-साथ तटीय क्षेत्र में औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी।

भरत शेट्टी ने दक्षिण कन्नड़ जिले में नए उद्योग स्थापित करने, निवेश बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने की भी मांग की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को जिले का दौरा कर स्थानीय औद्योगिक समस्याओं का प्रत्यक्ष निरीक्षण करने का निमंत्रण दिया।

बैठक में जिले की अन्य औद्योगिक समस्याओं पर भी चर्चा की गई और मंत्री को विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *