भद्रावती पुलिस ने बेंगलूरु से आरोपी को दबोचा, जांच जारी
शिवमोग्गा. भद्रावती में एक विवाहित महिला से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने वकील एवं भाजपा नेता भरत को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, भद्रावती तालुक के बारंदूर क्षेत्र में महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान आरोपी को बेंगलूरु स्थित एक मकान से गिरफ्तार किया गया। देर रात पुलिस उसे भद्रावती लेकर पहुंची।
पीएसआई कुमार तथा पुलिसकर्मियों नागराज और बसवराज की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि पुख्ता जानकारी के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा गया।
आरोपी पर महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसे धमकाने का आरोप है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

