डंपिंग यार्ड में तब्दील हो रही तुंगा अपर कैनालडंपिंग यार्ड में तब्दील हो रही तुंगा अपर कैनाल

कचरे, गंदे पानी और अतिक्रमण से बदहाल हुई नहर

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

शिवमोग्गा. शिवमोग्गा शहर के बाहरी हिस्सों से गुजरने वाली तुंगा अपर कैनाल अब धीरे-धीरे डंपिंग यार्ड में बदलती जा रही है। कई स्थानों पर यह नहर गंदे नाले जैसी दिखाई दे रही है, जिससे आसपास के लोगों को दुर्गंध और प्रदूषण की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

अनुपिनकट्टे, गोपाल, गाडिकोप्पा, आलकोल, जे.एच. पटेल नगर, सोमिनकोप्पा, आदर्श नगर और बोम्मनकट्टे सहित कई इलाकों में नहर के भीतर भारी मात्रा में कचरा जमा देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आसपास के निवासी घरेलू कचरा सीधे नहर में फेंक रहे हैं। वहीं होटल, दुकानें, कल्याण मंडप और पार्टी हॉल संचालक भी बचा हुआ खाद्य पदार्थ और अन्य अपशिष्ट यहां डाल रहे हैं।

स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कुछ लोग ट्रैक्टर और लॉरियों में भरकर सूखा और गीला कचरा सीधे नहर में खाली कर रहे हैं। इसके अलावा कई कॉलोनियों का गंदा नाला भी सीधे कैनाल में छोड़ा जा रहा है। फिलहाल तुंगा नदी से नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा, जिससे कई हिस्से गंदगी के गड्ढों में तब्दील हो गए हैं और वहां से तेज दुर्गंध उठ रही है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि नहर की सफाई करानी चाहिए, कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाना चाहिए और निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए। साथ ही नहर के दोनों किनारों पर फेंसिंग और नियमित गश्त की व्यवस्था करने की भी मांग की गई है।

सोलर पैनल योजना ठंडे बस्ते में

नागरिकों का कहना है कि लगभग 100 फीट चौड़ी और गहरी इस नहर के ऊपर सोलर पैनल लगाने की योजना पहले बनाई गई थी। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत भी नहर को आधुनिक स्वरूप देने पर चर्चा हुई थी, लेकिन प्रशासनिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण योजनाएं लागू नहीं हो सकीं। लोगों का मानना है कि यदि यह परियोजना लागू होती तो शिवमोग्गा सहित आसपास के जिलों को भी बिजली आपूर्ति संभव हो सकती थी।

अतिक्रमण और अवैध गतिविधियों का अड्डा

नहर के किनारों पर तेजी से हो रहे अतिक्रमण को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। नागरिकों का आरोप है कि भू-माफिया नहर की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, जबकि निर्माण के दौरान निकाली गई मिट्टी और पत्थरों की भी अवैध रूप से चोरी की जा रही है।

इसके अलावा कई स्थानों पर उगी झाडिय़ां और सुनसान इलाके अब अनैतिक गतिविधियों का केंद्र बनते जा रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि नहर क्षेत्र को स्वच्छ और सुरक्षित बनाकर जनहित के कार्यों में उपयोग करना चाहिए।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *