दावणगेरे के हदडी गांव में देर रात हादसा, पुलिस जांच में जुटी
दावणगेरे. तालुक के हदडी गांव स्थित झील में रविवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में चालक ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली।
पुलिस के अनुसार, दावणगेरे एमसीसी ‘बी’ ब्लॉक निवासी बताए जा रहे के.पी. किरणकुमार त्यावणिगी गांव से दावणगेरे लौट रहे थे। इसी दौरान हदडी गांव के पास चालक का कार पर नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सीधे झील में जा गिरा।
कार पानी में गिरते ही चालक तुरंत बाहर निकल आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हदडी थाना पुलिस ने बताया कि घटना के बाद चालक मौके पर नहीं मिला। मामले की जांच जारी है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

