बल्लारी में 50 से अधिक गोवंश  बरामदगोलबड़ी मार्ग स्थित एक गोदामनुमा शेड में रखा गया गोवंश।

कथित तौर पर वध के लिए रखे गए पशुओं को पुलिस ने गौ-शाला भेजा

बल्लारी. शहर के पुराने बाइपास क्षेत्र में मंगलवार को 50 से अधिक गोवंश  को कथित रूप से वध के लिए ले जाए जाने से पहले बचा लिया गया। यह कार्रवाई हिंदू संगठनों की सूचना पर कौल बाजार पुलिस ने की।

जानकारी के अनुसार, विभिन्न स्थानों से खरीदे गए गोवंश को पुराने बाइपास के गोलबड़ी मार्ग स्थित एक गोदामनुमा शेड में रखा गया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर वहां मौजूद लोग गोवंश को एकत्र करने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि आगामी बकरीद पर्व को देखते हुए इन पशुओं को यहां रखा गया था। घटना को लेकर क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल भी बना रहा।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए सभी गोवंश  को सुरक्षित रूप से गौ-शाला भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *