धारवाड़ में दो पक्षों के बीच झड़प
उद्योगपति के अंगरक्षक पर गोली चलाने का आरोप
हुब्बल्ली. जमीन विवाद को लेकर मंगलवार को धारवाड़ के बाहरी क्षेत्र स्थित ट्रिपल आईटी परिसर के पास दो पक्षों के बीच हुई झड़प के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई। आरोप है कि हुब्बल्ली के उद्योगपति फेलोमिना के अंगरक्षक ने गोलीबारी की, जिसमें एक युवक घायल हो गया।
विवादित जमीन पर आवासीय प्लॉट विकसित किए जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। इसी दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि अंगरक्षक ने करीब आठ राउंड फायरिंग की।
फायरिंग में 24 वर्षीय विठ्ठल वालिकार के पैर में गोली लगी। घायल युवक को तत्काल धारवाड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
उद्योगपति पक्ष का दावा था कि जमीन विवाद मामले में फैसला उनके पक्ष में आया है, जबकि स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे थे। इसी तनाव के बीच गोलीबारी की घटना हुई।
मामला विद्यागिरी पुलिस थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

