वडगेरा (जिला यादगीर). तालुक के बसवनगर गांव स्थित मरम खदान (क्वारी) के गड्ढे में फिसलकर पानी में डूब जाने से रविवार शाम तीन लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान गुंडम्मा (35), सुजाता (9) और शिवलीला उर्फ शिवकांतम्मा (10) के तौर पर की गई है।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, गांव में पर्याप्त पानी की सुविधा नहीं होने के कारण रविवार शाम करीब 4 बजे गुंडम्मा दोनों बच्चियों के साथ कपड़े धोने के लिए खदान के गड्ढे के पास गई थीं। कपड़े धोते समय सुजाता और शिवलीला का पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में गिर गईं।
दोनों बच्चियों को बचाने के लिए गुंडम्मा भी पानी में कूद गईं, लेकिन उन्हें बचाने में सफल नहीं हो सकीं। तीनों की पानी में डूबने से मौत हो गई।
घटना के संबंध में वडगेरा पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
यिम्स अस्पताल पहुंचे विधायक
मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मुद्नाल के निकट स्थित यिम्स अस्पताल लाए गए।
घटना की जानकारी मिलने पर विधायक चन्नारेड्डी पाटिल तुन्नूर अस्पताल पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि खदान क्षेत्र के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण यह दुखद हादसा हुआ। यदि उचित सुरक्षा और रोकथाम के उपाय किए गए होते तो तीन निर्दोष लोगों की जान बच सकती थी। विधायक ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
