कार और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर घायलयल्लापुर-हुब्बल्ली मुख्य मार्ग पर कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।

सिरसी (उत्तर कन्नड़). यल्लापुर-हुब्बल्ली मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सडक़ हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दोनों युवक कथित रूप से गलत दिशा से आ रहे थे, तभी सामने से आ रही एक कार से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सडक़ पर जा गिरे।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों और राहगीरों ने घायलों की मदद करते हुए उन्हें यल्लापुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों का उपचार शुरू कर दिया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

केबल मरम्मत कार्य से जुड़े हैं घायल

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घायल दोनों युवक केबल कनेक्शन और रखरखाव कार्य से जुड़े श्रमिक हैं। आशंका जताई जा रही है कि काम समाप्त कर लौटते समय यह दुर्घटना हुई। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। दुर्घटना के वास्तविक कारणों और घायलों की पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यल्लापुर-हुब्बल्ली मार्ग पर तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन सडक़ हादसे होते रहते हैं। उनका मानना है कि यह दुर्घटना भी लापरवाही और नियमों के उल्लंघन का परिणाम हो सकती है।

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *