उधार दिए पैसे वापस नहीं मिलने से परेशान थी बीसीए की छात्रा, कुएं में कूदकर दी जान
सिरसी (उत्तर कन्नड़). उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल तालुक के बेलके गांव के कंचिकेरी क्षेत्र में कॉलेज की फीस जमा नहीं कर पाने से मानसिक तनाव में आई एक छात्रा ने कथित रूप से कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
मृतका की पहचान गायत्री नागराज नायक के तौर पर की गई है, जो भटकल में बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बताया गया है कि कॉलेज शुल्क जमा करने के लिए उसके पिता नागराज लच्चय्या नायक ने उसे 10 हजार रुपये दिए थे।
परिचित ने उधार लिए थे पैसे
परिजनों के अनुसार, गांव के परिचित संतोष माधेद नायक ने निर्धारित समय पर लौटाने का आश्वासन देकर छात्रा से 10 हजार रुपए उधार लिए थे। लेकिन तय समय पर राशि वापस नहीं मिलने के कारण गायत्री कॉलेज की फीस जमा नहीं कर सकी।
हॉल टिकट नहीं मिलने से थी परेशान
फीस जमा नहीं होने के कारण छात्रा को परीक्षा का हॉल टिकट भी नहीं मिला था। इसी वजह से वह काफी परेशान और मानसिक रूप से व्यथित थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में भटकल ग्रामीण पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
