उडुपी में श्रीकृष्ण मठ पहुंचीं निर्मला सीतारमणउडुपी के श्रीकृष्ण मठ में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना कर पर्यार्य मठ प्रमुख वेदवर्धनतीर्थ से आशीर्वाद प्राप्त करतीं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण।

विशेष पूजा कर पर्यार्य श्री से लिया आशीर्वाद

भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का करेंगी उद्घाटन

उडुपी. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार सुबह उडुपी स्थित श्रीकृष्ण मठ पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए तथा विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पर्यार्य मठ प्रमुख वेदवर्धनतीर्थ से फल-मंत्राक्षत ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक परंपराओं की ली जानकारी

वर्तमान में श्रीकृष्ण मठ का पर्यार्य शिरूर मठ के पास है और वेदवर्धनतीर्थ धार्मिक गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं। मठ पहुंचीं केंद्रीय मंत्री ने पर्यार्य व्यवस्था तथा यहां की धार्मिक परंपराओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कुछ समय तक मठ परिसर में रुककर उन्होंने अधिकारियों और श्रद्धालुओं से संवाद किया।

भाजपा नेताओं की रही उपस्थिति

इस अवसर पर शिरूर मठ के दीवान डॉ. उदय कुमार सरलत्ताय, पारुपत्येगार श्रीश भट्ट कडेकारु, उडुपी विधायक यशपाल सुवर्ण, कापु विधायक गुरमे सुरेश शेट्टी तथा भाजपा प्रवक्ता मधुकर मुद्राडी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

कापु में किया रात्रि विश्राम

केंद्रीय वित्त मंत्री शुक्रवार शाम नई दिल्ली से विमान द्वारा मेंगलूरु पहुंचीं और वहां से सडक़ मार्ग से कापु स्थित मंथन बीच रिसॉर्ट पहुंचकर रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह वे उडुपी पहुंचीं और श्रीकृष्ण मठ में पूजा-अर्चना की।

प्रशिक्षण वर्ग का करेंगी उद्घाटन

श्रीकृष्ण मठ में दर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री उच्छिल श्रीमहालक्ष्मी मंदिर परिसर में जिला भाजपा की ओर से आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगी।

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *