डी.के. शिवकुमार ने सौंपी जिम्मेदारी, कांग्रेस के शीर्ष नेता रहे मौजूद
बेंगलूरु. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बी.के. हरिप्रसाद ने औपचारिक रूप से संभाल ली। राजधानी के पैलेस ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री एवं निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने उन्हें पदभार सौंपा।
अधिकार हस्तांतरण की प्रक्रिया के तहत डी.के. शिवकुमार और बी.के. हरिप्रसाद ने संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए, जिसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद का परिवर्तन औपचारिक रूप से संपन्न हो गया।
कांग्रेस के शीर्ष नेता रहे उपस्थित
समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या, कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, मंत्री और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
इस अवसर पर डी.के. सुरेश, सतीश जारकीहोली, ईश्वर खंड्रे, एच.के. पाटिल, के.एच. मुनियप्पा, चेलुवरायस्वामी, आर.वी. देशपांडे, एम.बी. पाटिल, अंजली निंबालकर, लक्ष्मी हेब्बालकर, वीरप्पा मोइली, सलीम अहमद, जमीर अहमद खान, यू.टी. खादर, के.जे. जॉर्ज, एच.सी. महादेवप्पा, तनवीर सेठ, वसंत कुमार और मंजुनाथ भंडारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता मौजूद थे।
संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद
पार्टी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि बी.के. हरिप्रसाद के नेतृत्व में राज्य कांग्रेस संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी। नेताओं ने कहा कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को आगामी चुनावों में मजबूती मिलेगी।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z
