जमीन विवाद में लापरवाही पड़ी भारी, एसपी ने की कार्रवाई
विजयपुर. जिले के चडचन तालुक के गोविंदपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर 29 मई को हुई छह लोगों की सनसनीखेज हत्या के मामले में कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में चडचन थाने के पुलिस उपनिरीक्षक (पीएसआई) सोमेश गेज्जी को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबरगी के आदेश पर की गई।
विवाद की जानकारी के बावजूद नहीं उठाए एहतियाती कदम
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या में मारे गए निराले परिवार और आरोपी पाटील परिवार के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मामला पुलिस थाने तक भी पहुंचा था, लेकिन समय रहते आवश्यक एहतियाती और कानून-व्यवस्था संबंधी कदम नहीं उठाए गए। प्रारंभिक जांच में ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर पीएसआई सोमेश गेज्जी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले की विभागीय जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

