भाषा की समझ से ही समृद्ध होता है साहित्य: प्रो. खानकर्नाटक विश्वविद्यालय में आयोजित ‘हल्गन्नड़ पठन एवं शिक्षण पद्धति’ विषयक एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए.एम. खान।

हल्गन्नड़ के संरक्षण और प्रभावी शिक्षण पर कार्यशाला

नई पीढ़ी को भाषा से जोडऩे पर जोर

धारवाड़. कर्नाटक विश्वविद्यालय में आयोजित ‘हल्गन्नड़ (प्राचीन कन्नड़) पठन एवं शिक्षण पद्धति’ विषयक एक दिवसीय कार्यशाला में प्राचीन कन्नड़ भाषा के संरक्षण, संवर्धन और प्रभावी अध्यापन पर मंथन हुआ। वक्ताओं ने नई पीढ़ी को हल्गन्नड़ से जोडऩे की आवश्यकता पर बल दिया।

भाषा से जुड़ाव जरूरी

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए.एम. खान ने कहा कि हल्गन्नड़ का अध्ययन और उसे सरल रूप में विद्यार्थियों तक पहुंचाना समय की मांग है। शिक्षक केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रहें, बल्कि विद्यार्थियों को भाषा, साहित्य और संस्कृति की गहराई से भी परिचित कराएं।

रुचि और समर्पण से आसान होगा अध्ययन

वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शांतिनाथ दिब्बद ने कहा कि भाषा मानव सभ्यता की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। भाषा की गहराई को समझे बिना समृद्ध साहित्य की रचना संभव नहीं है। हल्गन्नड़ कठिन नहीं, बल्कि इसे सीखने के लिए रुचि, समर्पण और निरंतर अभ्यास की आवश्यकता है।

कन्नड़ एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त निदेशक के.एच. चन्नूर ने बताया कि विद्यार्थियों में हल्गन्नड़ के प्रति बनी कठिन धारणा को दूर करने और शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धति से परिचित कराने के उद्देश्य से यह कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर कई विद्वान उपस्थित रहे तथा सेवानिवृत्त प्राध्यापकों और पीएचडी उपाधि प्राप्त कन्नड़ शिक्षकों का सम्मान किया गया।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *