विशेष पुनरीक्षण अभियान में 1,966 संदिग्ध मामलों की पहचान
प्रशासन ने की सहयोग की अपील
धारवाड़. भारत निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत धारवाड़ जिले में मतदाता सत्यापन कार्य तेज गति से जारी है। जिला प्रशासन ने 9 जुलाई तक 82.01 प्रतिशत मतदाताओं तक गणना एवं सत्यापन प्रपत्र पहुंचाने का लक्ष्य हासिल कर लिया है।
1,966 मामलों की जांच जारी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्नेहल आर. ने बताया कि जिले के 16,21,961 पंजीकृत मतदाताओं में से 13,30,159 मतदाताओं को घर-घर जाकर प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। अब तक 1,02,226 प्रपत्रों का डिजिटलीकरण भी पूरा हो चुका है। सत्यापन के दौरान 1,966 संदिग्ध मामलों की पहचान की गई है, जिनमें 1,272 मृत, 262 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 400 डुप्लीकेट, 24 अनुपस्थित तथा 8 अन्य मामले शामिल हैं।
नागरिकों से सहयोग की अपील
विधानसभा क्षेत्रों में नवलगुंद सबसे आगे रहा, जबकि कुंदगोल, धारवाड़, हुब्बल्ली-धारवाड़ पूर्व, केंद्रीय (सेंट्रल), पश्चिम और कलघटगी में भी अभियान तेजी से चल रहा है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को समय पर सही जानकारी और भरे हुए प्रपत्र उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाया जा सके।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

