124 स्थानों पर जांच, 125 मांझा रीलें जब्त
दुकानों और पतंग उड़ाने वाले स्थानों पर छापेमारी
हुब्बल्ली। प्रतिबंधित और खतरनाक मांझे की बिक्री व इस्तेमाल के खिलाफ हुब्बल्ली-धारवाड़ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को पांच अलग-अलग मामलों में मांझे की रीलें जब्त कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने शहर में 124 स्थानों की जांच की, जिनमें 67 दुकानें शामिल थीं। इसके अलावा मांझे के इस्तेमाल वाले 69 स्थानों का पता लगाया गया। अभियान के दौरान कुल 16 मामले दर्ज किए गए।
जब्ती में बेंडिगेरी थाना क्षेत्र से तीन रील और दो पतंग, पुराने हुब्बल्ली थाना क्षेत्र के दो मामलों में 89 रील और छह पतंग, एपीएमसी नवनगर क्षेत्र से तीन रील तथा कसबापेट थाना क्षेत्र से 30 रील शामिल हैं।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

