शिगिकेरी पुनर्वास केंद्र में मूलभूत सुविधाओं का गंभीर संकटशिगिकेरी पुनर्वास केंद्र में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर विधायक उमेश मेटी को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण।

पेयजल, सडक़, नालियां और स्ट्रीट लाइट सहित कई समस्याओं के समाधान की मांग

विधायक उमेश मेटी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

बागलकोट. बागलकोट तालुक के शिगिकेरी ग्राम पंचायत क्षेत्र के चिक्कशिरगुप्पी, कदामपुर आर.सी., अंडमुरनाल, शिरगुप्पी तांडा और संगोंदी गांवों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर ग्रामीणों ने विधायक उमेश मेटी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल समाधान की मांग की। ज्ञापन शोषितों के संवैधानिक अधिकार जागृति सेना के अध्यक्ष एवं कराटे मुख्य प्रशिक्षक एस.आर. राठौड़ के नेतृत्व में सौंपा गया।

पेयजल से लेकर सडक़ तक अनेक समस्याएं

ग्रामीणों ने बताया कि पांचों गांव लंबे समय से पेयजल संकट, जर्जर सडक़ों, नालियों के अभाव, स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट की कमी जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। कई बार ग्राम पंचायत अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।

ज्ञापन में कहा गया कि रात के समय पुलिस गश्त नहीं होने से चोरी और असामाजिक तत्वों का आतंक बढ़ गया है। वहीं, पंचायत द्वारा कचरा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था नहीं होने से भी ग्रामीण परेशान हैं। चिक्कशिरगुप्पी और अंडमुरनाल पुनर्वास केंद्रों के आसपास झाडिय़ां और जंगल फैल जाने से जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना हुआ है।

सडक़ निर्माण शीघ्र पूरा करने की मांग

ग्रामीणों ने बागलकोट शहर से शिगिकेरी क्रॉस और नीरलकेरी गांव तक चल रहे सडक़ निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सडक़ पर डिवाइडर बनाने की भी मांग की। इसके अलावा धोबीघाट के लिए जल टैंक स्थापित करने सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद विधायक उमेश मेटी ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

विधायक उमेश मेटी ने कहा कि शिगिकेरी ग्राम पंचायत क्षेत्र के गांवों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को तत्काल दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *