ऑपरेशन राइज और बेड ब्रो अभियान का शुभारंभविजयपुर में ऑपरेशन राइज और बेड ब्रो अभियान का शुभारंभ करते हुए आईजी संदीप पाटिल।

विजयपुर में आईजी संदीप पाटिल ने छात्रों से नशे से दूर रहने का किया आह्वान

उत्तर क्षेत्र के पांच जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान

विजयपुर. कर्नाटक सरकार के मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत उत्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटिल ने विजयपुर स्थित एसआईसीएबी इंजीनियरिंग कॉलेज में ऑपरेशन राइज और बेड ब्रो जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

युवाओं को नशे से बचाने पर जोर

आईजी संदीप पाटिल ने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए तथा अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बेलगावी उत्तर पुलिस क्षेत्र के पांच जिलों में ऑपरेशन राइज और बेड ब्रो अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्कूलों और कॉलेजों में नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबरगी, एसआइसीएबी इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राध्यापक, विद्यार्थी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *