बीजेएस राजस्थान के अधिवेशन ‘सिद्धि’ का समापनबीजेएस राजस्थान के अधिवेशन ‘सिद्धि’ में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों को ‘सिद्धि शिखर अवॉर्ड’ प्रदान करते बीजेएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम बाफना।

राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम बाफना की मौजूदगी में नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

सामाजिक सेवा और संगठन विस्तार पर मंथन

हुब्बल्ली। भारतीय जैन संगठन (बीजेएस) राजस्थान का दो दिवसीय राज्य स्तरीय अधिवेशन ‘सिद्धि : प्रयास से परिणाम की यात्रा’ श्रीगंगानगर में संपन्न हुआ। अधिवेशन में संगठन की गतिविधियों, सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रमों और भावी कार्य योजनाओं पर चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि के रूप में बीजेएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम बाफना हुब्बल्ली से श्रीगंगानगर पहुंचे। प्रदेशाध्यक्ष श्रवण दुगड़, आगामी प्रदेशाध्यक्ष आतिश लोढ़ा, संभागीय अध्यक्ष नरेश जैन बांठिया सहित पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

अधिवेशन की शुरुआत योग, प्राणायाम और ध्यान के सत्र से हुई। इसके बाद विभिन्न चैप्टर ने अपनी गतिविधियों और उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। ‘सात क्षेत्र, एक राजस्थान’ सत्र में प्रदेशभर में संगठन के सामूहिक प्रयासों की जानकारी साझा की गई।

गौतम बाफना ने रखा राष्ट्रीय विजन

‘नेशनल विजन एंड सिद्धि सम्मान’ सत्र में बाफना ने संगठन के भावी लक्ष्यों, सामाजिक सेवा परियोजनाओं और विस्तार की योजनाओं पर विचार रखे। उन्होंने सेवा गतिविधियों को अधिक व्यापक और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इस दौरान उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों को ‘सिद्धि शिखर अवॉर्ड’ प्रदान किए गए।

अधिवेशन में जयपुर के आतिश लोढ़ा को आगामी प्रदेशाध्यक्ष, राजेश जैन को आगामी संभागीय अध्यक्ष और एडवोकेट दीपक जैन को आगामी श्रीगंगानगर अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। प्रदेशाध्यक्ष श्रवण दुगड़ और संभागीय अध्यक्ष नरेश जैन बांठिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अभिनंदन किया।

अधिवेशन का समापन संगठनात्मक एकजुटता और सामाजिक सेवा गतिविधियों को नई गति देने के संकल्प के साथ हुआ।

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *