हुब्बल्ली। केजेईटी संस्था के आर्यन्स पब्लिक स्कूल में परिवहन दिवस पर स्वच्छता, रसोई और वाहन सेवा विभाग के कर्मचारियों को उनकी सेवाओं और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष रमेश बाफना ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की सफलता सामूहिक प्रयासों पर निर्भर करती है। विद्यालय की स्वच्छता, बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन और उनकी सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने वाले कर्मचारी संस्था के महत्वपूर्ण आधारस्तंभ हैं। उन्होंने सभी के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि हर जिम्मेदारी और ईमानदार प्रयास का अपना महत्व है।
विद्यालय प्रबंधन ने कर्मचारियों को आर्यन्स परिवार का अभिन्न सदस्य बताते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

