20 से 22 नवंबर तक आयोजन
अंतिम दिन 25 हजार श्रद्धालुओं के लिए अन्नदान
गोकर्ण (उत्तर कन्नड़)। ग्रामदेवता भद्रकाली के सान्निध्य में 78 वर्ष बाद सहस्र चंडिका यज्ञ का आयोजन 20 से 22 नवंबर तक भद्रकाली हाईस्कूल मैदान में होगा। लोककल्याण के उद्देश्य से होने वाले इस आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
भद्रकाली सेवा समिति के मानद अध्यक्ष श्रीधर भट और कार्याध्यक्ष विद्वान उदय मय्यर ने बताया कि यज्ञ के लिए 10 हवन कुंड बनाए गए हैं। देवी के सान्निध्य में दुर्गा सप्तशती के एक हजार से अधिक पाठ हो चुके हैं। आयोजन में सभी समुदायों की भागीदारी रहेगी।
अंतिम दिन 22 नवंबर को सार्वजनिक अन्नदान होगा, जिसमें 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। व्यवस्थाओं के लिए एक हजार से अधिक स्वयंसेवक तैनात रहेंगे।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

