हुब्बल्ली की सड़कों पर बेलगाम आवारा मवेशीहुब्बल्ली के केएमसीआरआइ के सामने मुख्य सडक़ पर बैठे मवेशी।

वाहन चालकों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी

कई जगह जाम और दुर्घटना का खतरा

निगम पर उदासीनता का आरोप

हुब्बल्ली। शहर में आवारा मवेशियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। सडक़, बस अड्डे और बाजार क्षेत्रों में झुंड के रूप में बैठे मवेशियों के कारण आम नागरिकों, वाहन चालकों और सडक़ किनारे कारोबार करने वाले दुकानदारों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रेलवे स्टेशन से सीबीटी को जोडऩे वाली सडक़ पर रोजाना बड़ी संख्या में आवारा मवेशी सडक़ पर ही बैठे रहते हैं। इस मार्ग पर तेज गति से चलने वाली बसों, कारों, जीप और दोपहिया वाहनों के सामने अचानक मवेशी आ जाने से वाहन चालकों को ब्रेक लगाना पड़ता है। इससे वाहनों की लंबी कतार लगना आम हो गया है।

कई प्रमुख मार्गों पर समस्या

कित्तूर चन्नम्मा सर्कल, लैमिंगटन रोड, होसूर क्रॉस, गोकुल रोड, शिरूर पार्क, उणकल झील, एपीएमसी बाजार, सीबीटी, पुरानी हुब्बल्ली तथा कारवार रोड स्थित इंडी पंप सहित शहर के कई इलाकों में आवारा मवेशियों की समस्या गंभीर बनी हुई है। नागरिकों का आरोप है कि इन्हें नियंत्रित करने की जिम्मेदारी रखने वाला हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम प्रशासन इस समस्या को लेकर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखा रहा है।

‘मालिकों पर लगे जुर्माना’

स्थानीय लोगों का कहना है कि बस अड्डों और बाजार क्षेत्रों में आवारा मवेशियों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी होती है और कई बार ये दुर्घटनाओं का कारण भी बन चुके हैं। नागरिकों ने मवेशियों को पकडक़र सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा उनके मालिकों पर जुर्माना लगाने की मांग की है।

वाहन चालक रमेश ने कहा कि मवेशियों को सडक़ों पर छोडऩे से रोकने के लिए कई बार निगम से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इनके कारण यातायात भी प्रभावित होता है।

हुब्बल्ली यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आवारा मवेशियों को नियंत्रित करना निगम की जिम्मेदारी है, लेकिन कई बार यातायात पुलिसकर्मियों को ही सडक़ से मवेशियों को हटाना पड़ता है।

निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी

आवारा मवेशियों पर नियंत्रण के लिए निगम द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर मवेशियों को पकडऩे में दक्ष कर्मचारी उपलब्ध नहीं हैं। मवेशियों के मालिकों पर जुर्माना लगाने तथा उन्हें पकडक़र अन्य स्थानों पर पहुंचाने की योजना पर विचार किया जा रहा है।
विजयकुमार आर., उप आयुक्त (विकास), हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम

 

Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?

अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें

हर खबर सबसे पहले

Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

 

 

Spread the love

By Bharat Ki Awaz

मैं भारत की आवाज़ हिंदी न्यूज़ पोर्टल से जुड़ा हुआ हूँ, जहाँ मेरा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा ख़बरें पहुँचाना है। राजनीति, समाज, संस्कृति और स्थानीय मुद्दों पर गहरी रुचि रखते हुए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ कि समाचार केवल सूचना न हों, बल्कि पाठकों को सोचने और समझने का अवसर भी दें। मेरी लेखनी का मक़सद है—जनता की आवाज़ को मंच देना और देश-समाज से जुड़े हर पहलू को ईमानदारी से प्रस्तुत करना। भारत की आवाज़ के माध्यम से मैं चाहता हूँ कि पाठक न केवल ख़बरें पढ़ें, बल्कि उनसे जुड़ाव महसूस करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *