श्रीरामुलु और भाजपा पर तीखा हमला
खंड्रे बोले-हताशा में दे रहे हैं निम्नस्तरीय बयान, कांग्रेस 2028 में फिर बनाएगी सरकार
बल्लारी। मंत्री बी. नागेंद्र के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। वन एवं पर्यावरण मंत्री ईश्वर खंड्रे ने पूर्व मंत्री बी. श्रीरामुलु और रेड्डी बंधुओं पर पलटवार करते हुए उनके बयानों को हताशा से उपजा बताया।
‘बल्लारी को रिपब्लिक बनाने वालों को नैतिकता की बात शोभा नहीं देती’
बल्लारी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए खंड्रे ने कहा कि कांग्रेस की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की जीत की संभावना से श्रीरामुलु, रेड्डी बंधु और भाजपा नेता हताश हैं। इसी कारण वे निम्नस्तरीय बयान दे रहे हैं।
उन्होंने श्रीरामुलु पर निशाना साधते हुए कहा कि बल्लारी को कभी ‘रिपब्लिक ऑफ बल्लारी’ के रूप में बदनाम करने वाले नेताओं को अब नैतिकता की बात करने से पहले अपने अतीत पर नजर डालनी चाहिए।
केंद्र पर भी साधा निशाना
खंड्रे ने कहा कि नागेंद्र के इस्तीफे की मांग करने वाले भाजपा नेताओं को केंद्र सरकार के मुद्दों पर भी आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने केंद्र में पुलिस के कथित दुरुपयोग और विद्यार्थियों के साथ किए जा रहे व्यवहार पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।
मंत्रिमंडल में कोई असंतोष नहीं
राज्य सरकार में विभागों के बंटवारे को लेकर किसी प्रकार का गतिरोध नहीं होने का दावा करते हुए खंड्रे ने कहा कि मंत्रिमंडल में महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। सभी वर्गों को समान अवसर देते हुए कांग्रेस सरकार राज्य में बेहतर प्रशासन देने के लिए प्रतिबद्ध है।
Breaking News सबसे पहले पाना चाहते हैं?
अभी हमारे WhatsApp Channel को join करें
हर खबर सबसे पहले
Join करें : https://whatsapp.com/channel/0029Vb7S2RA65yD9fZX4Og1Z

